IQNA

लीबियाई नौसेना ने 104 आप्रवासियों को डूबने से बचाया

16:12 - July 13, 2018
समाचार आईडी: 3472697
अंतर्राष्ट्रीय समूहः लीबिया राष्ट्रीय आम सहमति सरकार से वाबस्ता नौसेना ने 104 अवैध आप्रवासियों को भूमध्यसागरीय में डूबने से को बचाया।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने अल-कुद्स अल-अरबी के मुताबिक बताया कि लीबिया राष्ट्रीय आम सहमति सरकार से वाबस्ता नौसेना ने मिस्र, मोरक्को, सूडान, ट्यूनीशिया आदि से 91 पुरुष और 13 महिलाओं को भूमध्यसागरीय में डूबने से को बचा कर लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पूर्वी शहर अल-खम्स में स्थित समुद्र तट पर ले जाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार यह अवैध आप्रवासि एक रबर के जहाज पर सवार थे लीबिया नौसेना के तटगाड़ी द्वारा पहचान कर उन्हें अल-खम्म के तट पर ले जाया गया था।
लीबिया एक मजबूत केंद्र सरकार की कमी के कारण अफ्रीका के अवैध आप्रवासियों को यूरोपीय देश में जाने के लिए एक जगह बन गई है।
3729543

captcha