IQNA

भारतीय मंत्री ने स्कूलों में कुरान को पढ़ाने का प्रस्ताव दिया

14:39 - January 17, 2018
समाचार आईडी: 3472196
अंतर्राष्ट्रीय विभाग: मेनिका गांधी महिला और बच्चों के मामलों की भारतीय मंत्री ने सुझाव दिया है कि इस्लाम सहित विभिन्न धर्मों की पवित्र पुस्तकों को स्कूलों में पढ़ाया जाऐ, ताकि बच्चों के दिमाग में बचपन से धर्मों के बारे में झूठी छाप न डाल सकें।

भारतीय मंत्री ने स्कूलों में कुरान को पढ़ाने का प्रस्ताव दिया
अंतर्राष्ट्रीय क़ुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के लिऐ हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, गांधी ने कहाः कि स्कूलों में छात्रों को कुरान व इंजील सहि, दुनिया के छह महान धर्मों की पवित्र पुस्तकों से परिचित होना चाहिए, ताकि विभिन्न धर्मों के बारे में गलत धारणाओं को दूर किया जा सके।
इस भारतीय मंत्री ने कहा:इन दिनों बहुत सारे धार्मिक तनाव हैं एक कारण यह है कि बच्चों को अन्य धर्मों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी जाती है, और अंधी नफ़रत समस्या पैदा करती है।
गांधी का मानना है मानव संसाधन विकास मंत्रालय से चाहते है कि ऐसा कार्यक्रम बनाऐं कि कम से कम हफ्ते में दो बार छह महान धर्मों की पवित्र पुस्तकों के लिए स्कूलों की कक्षाओं को आयोजित करें।
महिला और बच्चों के मामलों की मंत्री ने कहा, "हम में से कितने लोगों ने अपनी धार्मिक पुस्तकों को पढ़ा है?" मैंने कुरान पढ़ा है हम में से कितने जानते हैं कि पैगंबर मुहम्मद युद्ध के खिलाफ थे? हमारे समय में, नैतिक विज्ञान को सिखाया जाता था, लेकिन यह सबक स्कूलों में अब उपलब्ध नहीं है।
हाल के वर्षों में राष्ट्रवादी हिंदू पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के उदय व नेतृत्व में के साथ, भारत में, अल्पसंख्यकों विशेष रूप से मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में वृद्धि देखी गई है।
3682919
captcha